आंशिक रूप से प्लास्टिक की बोतलों की पुनःचक्रित सामग्री से बना
इस शरद ऋतु में दो प्रसिद्ध ब्राण्ड्स डीज़ल और कोका-कोला ने द (री)कलेक्शन बनाने के लिए सहयोग किया है; यह सुंदरता से निर्मित और आकर्षक कैप्सूल कलेक्शन है, जिसे आंशिक रूप से पुनःचक्रित सामग्री से बनाया गया है, यह 7 अक्टूबर 2019 से विश्वभर में ऑनलाइन उपलब्ध होगा।
इस रेंज में पुनःचक्रित सामग्री, जैसे प्लास्टिक की बोतलों से प्राप्त पुनःचक्रित पीईटी और पुनःचक्रित कपास शामिल है, जिनसे डीज़ल कैजुअलवेयर की नई और आधुनिक विवेचना का संयोजन कोका-कोला की प्रतिष्ठा से किया जाएगा। इस गठबंधन के तहत प्लास्टिक से सुंदर फाइबर बनाये जायेंगा और इस सहयोग का लक्ष्य पुनःचक्रण के महत्व पर जागरूकता उत्पन्न करना है, क्योंकि सभी उत्पाद पुनःचक्रित पीईटी फाइबर से बने हैं।
इस गठबंधन का आरंभ विश्वभर में 28 सितंबर को होगा और द (री)कलेक्शन का पहला वैश्विक प्रदर्शन पेरिस के प्रसिद्ध डिपार्टमेन्ट स्टोर गैलरीज लाफायेट में होगा। इस आयोजन में कलेक्शन का अनावरण किया जाएगा और पेरिस फैशन वीक के दौरान पुनःचक्रण के अनूठे संदेश को जीवंत किया जाएगा और पेरिस में रहने वाले स्टाइल प्रेमियों को पुनःचक्रित सामग्री से बने कलेक्शन को पहनने का मौका मिलेगा। पेरिस के लॉन्च इवेंट के बाद इसी तरह के इवेंट विश्व के विभिन्न शहरों में होंगे, जैसे लंदन, बर्लिन, मिलान, टोक्यो, शंघाई, बीजिंग, एम्सटर्डम, न्यूयॉर्क, आदि।
द (री)कलेक्शन 7 अक्टूबर 2019 से डीज़ल इंडिया के 11 स्टोर्स पर उपलब्ध होगा, जिसकी खुदरा कीमत 6000 रू. से शुरू होकर 25000 रू. तक होगी। डीज़ल इंडिया प्रमुख शहरों में पॉप-अप के तौर पर कैप्सूल कलेक्शन का प्रदर्शन भी करेगा।