COVID-19 के चलते पुरूषों को यदि किसी बात की सबसे ज्यादा परेशानी हुई है तो वह है Salon न जा पाने की। Unlock की प्रक्रिया शुरू होने के बाद भले ही सैलून खुल गये हैं लेकिन इस जानलेवा बीमारी के डर से आज भी वे सैलून जाने से बच रहे हैं। उनकी परेशानी अव्यवस्थित बालों और दाढ़ी में साफ दिखाई दे रही है। Hair cut के लिए कम से कम महीने में एक बार सैलून जाना फिलहाल बंद है।
ऐसे में अब बहुत से सैलून वालों ने home service देना शुरू किया है। यहां तक कि कुछ बड़े सर्विस प्रोवाइडर्स ने तो इसे एक business opportunity मानते हुए बड़े पैमाने पर होम सर्विस की शुरूआत कर दी है। घर बैठे सुविधा मिलने को new normal मानते हुए लोग अब इसे अपनाने भी लगे हैं। होम सर्विस को अपनाने के अलावा कोई और उपाय भी दिखाई नहीं पड़ता। कई मायनों में यह एक अच्छा विकल्प भी है, बशर्ते हम कुछ बातों का पालन करें।
क्या हैं ये बातें आईये जानते हैं।
- यह सुनिश्चित करें के हेयर कट, शेविंग या फिर ब्यूटी सेवा के लिए आने वाला व्यक्ति पीपीई किट जिसमें ग्लव्स, मास्क, बॉडी सूट व फेस शील्ड से लैस हो।
- यह देखें को उसके द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली चीजें जैसे ब्लेड, टिश्यू, टॉवेल सीलबंद हों तथा सिंगल यूज वाली हों। क्योंकि इनके दोबारा इस्तेमाल से कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा रहता है।
- अपने घर से सैलून किट या टॉवेल अथवा कैंची व अन्य सामान न दें।
- यदि किसी सर्विस प्रोवाइडर ने इस कार्य हेतु अपने व्यक्ति को भेजा है तो उसकी डिटेल्स का मिलान ऐप में दी गई डिटेल्स से अवश्य कर लें। इसके बाद ही उसे घर में प्रवेश करने दें। ऐसा इसलिये है क्योंकि आपकी सुरक्षा के लिए आपका यह जानना जरूरी है कि आपके घर सही व्यक्ति आया है।
- सेवा लेने के बाद यह सुनिश्चित करें कि वह व्यक्ति उपयोग की गई चीजों को सही से डिस्पोज ऑफ करे। साथ ही वह संपर्क में आई सभी चीजों जैसे कुर्सी, सोफा, टेबल, डोर हैण्डल व स्विचेस आदि को सही तरह से सेनीटाइज करके जाए।
इस मुश्किल दौर में हम इन सुरक्षा उपायों को अपनाकर न केवल अपनी बल्कि अपने परिवारजनों की भी सुरक्षा को सुनिश्चित कर सकते हैं। साथ ही पूरे आत्मविश्वास के साथ इन ग्रूमिंग सर्विसेस का मजा भी ले सकते हैं।